फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Childrens Day celebrated in Shuklaganj cultural programs and sports competitions organized in schools

Kanpur: शुक्लागंज में बाल दिवस की धूम, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat, 15 Nov 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

Kanpur News: बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और सरैया वाटिका पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने दमखम दिखाते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए और जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
Kanpur Childrens Day celebrated in Shuklaganj cultural programs and sports competitions organized in schools
स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करते बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज नगर में जगह-जगह बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डांस और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दमखम दिखाते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए जिसे सभी ने सराहा। वहीं, सरैया वाटिका पार्क में बच्चों जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

मरहला चौराहा स्थित सरैया वाटिका पार्क में ब्राइट कॉरिअर पब्लिक स्कूल की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे व प्रतिनिधि संदीप पांडे रहे। उनका स्कूल प्रबंधक दिलीप सविता ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बच्चों द्वारा पार्क में खेल प्रतियोगिताएं खेली गईं और डांस कंपटीशन हुए।

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया
अंबिकापुरम स्थित अंबिका प्रसाद पब्लिक स्कूल व लिटिल किंगडम द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम स्कूल परिसर में मनाए गए। स्कूल प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने बताया कि छात्रों द्वारा ग्रुप डांस, सांग एवं हिंदी व अग्रेंजी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, ग्राम फत्तेपुर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कर्ण स्कूल में भी बाल मेला का आयोजन किया गया। ब्रम्हनगर स्थित गायत्री विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में भी छात्रों को बताया
इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश कुमार कौशिक ने बताया कि छात्र नितिन त्रिपाठी, पुनीत, मधु, सुधा, प्रशांत सिंह समेत अन्य ने बेहतर प्रदर्शन किया। आनंदनगर स्थित शिवम कान्वेंट स्कूल, कंचननगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर काॅलेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए जहां जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में भी छात्रों को बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed