{"_id":"6a94742d5813cf68910fb070","slug":"kanpur-chemist-run-over-by-chemical-trader-s-car-condition-critical-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केमिकल कारोबारी की कार ने केमिस्ट को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केमिकल कारोबारी की कार ने केमिस्ट को कुचला, हालत गंभीर
Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक नगर में केमिकल कारोबारी की बेकाबू इनोवा कार ने 25 अगस्त की सुबह डयूटी जा रहे पटकापुर निवासी केमिस्ट अमरनाथ पचौरी (37) को कुचल दिया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
पटकापुर निवासी बद्रीनाथ ने पुलिस को बताया कि भतीजा अमरनाथ दादानगर के वाटर प्लांट में केमिस्ट है। वह सुबह 7:30 बजे बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। अशोक नगर मोतीझील चौराहा रोड पर पीछे से आ रही बेकाबू इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही भतीजा गिर गया। चालक उसके पैर पर कार चढ़ाते हुए भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था। कई और लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
अमरनाथ का निजी अस्पताल में घुटने के नीचे की हड्डी का ऑपरेशन हुआ। चाचा का आरोप है कि कार मालिक की कंपनी के लोगों ने पहले संपर्क कर मदद के लिए कहा, लेकिन अब मना कर दिया है। भतीजे की हालत गंभीर है। उन्होंने कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार केमिकल कारोबारी की है। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन