फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chargesheet filed against former inspector Dinesh Tripathi in misdeed case

कानपुर: दुष्कर्म मामले में पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, विवेचना में पुलिस ने जुटाए पुख्ता साक्ष्य

Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
सार

एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपों के संबंध में पुख्ता साक्ष्य हैं। प्रयास है कि केस की जल्द सुनवाई शुरू हो और कम समय में ट्रायल पूरा कराया जाए।

विज्ञापन
Kanpur: Chargesheet filed against former inspector Dinesh Tripathi in misdeed case
पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म मामले में पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए हैं। इसमें वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी स्थित अपने मकान पर आठ अगस्त को पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पहुंचा था। देर रात किरायेदार का बेटा और आठ वर्षीय बेटी दिनेश त्रिपाठी के कमरे में टीवी देख रहे थे। कुछ देर बेटा वहां से चला गया।
विज्ञापन


इस बीच मां पहुंची तो देखा कि दिनेश त्रिपाठी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 10 अगस्त को जेल भेजा था। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपों के संबंध में पुख्ता साक्ष्य हैं। प्रयास है कि केस की जल्द सुनवाई शुरू हो और कम समय में ट्रायल पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल रिकॉर्डिंग की एफएसएल जांच अधर में
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया था। इसमें एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली थी, जिसमें दिनेश त्रिपाठी पीड़िता की मां से कहता सुनाई दे रहा है कि गलती हो गई है। माफ कर दो। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ ये कबूलनामा बेहद अहम साक्ष्य है।


इसलिए पुलिस ने वॉयस सैंपल के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी। एसीपी का कहना है कि आगे जब सैंपल की जांच हो जाएगी तो रिपोर्ट केस में शामिल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed