फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chargesheet filed against ashique mood Inspector, preparation for dismissal

कानपुर: आशिक मिजाज इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, बर्खास्तगी की तैयारी

Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

कानपुर पुलिस के आशिक मिजाज इंस्पेक्टर अरुण कुमार के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज की धारा में आरोप पाए गए थे। एसीपी कर्नलगंज ने इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच की जिसमें इंस्पेक्टर दोषी पाया गया था। इस मामले में अब इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Chargesheet filed against ashique mood Inspector, preparation for dismissal
कानपुर पुलिस के इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस के आशिक मिजाज इंस्पेक्टर अरुण कुमार के विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज एफआईआर में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक केस में इंस्पेक्टर आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे में उसकी पत्नी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। वहीं विभागीय जांच में इंस्पेक्टर दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। नवंबर में मंजू नाम की महिला ने दावा किया था कि वह अरुण की पत्नी है। बावजूद अरुण दूसरी महिला के साथ रहते हैं। ग्वालटोली में अरुण को महिला के साथ मंजू ने पकड़ा था। दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि दोनों ही मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इंस्पेक्टर के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज की धारा में आरोप पाए गए, जबकि मंजू के खिलाफ लोक सेवक से मारपीट, गालीगलौज में आरोप तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बर्खास्तगी की लटकी तलवार
एसीपी कर्नलगंज ने इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच की। इंस्पेक्टर दोषी पाए गए। पहले भी इंस्पेक्टर के कई विवाद सामने आ चुके हैं। पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर फाइल तैयार कराई थी। फाइल आगे बढ़ रही है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed