फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chain snatchers attack woman, she falls from her bike and is admitted to the ICU

Kanpur: चेन लुटेरों ने मारा झपट्टा, बाइक से गिरी महिला, आईसीयू में भर्ती

Sun, 21 Sep 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Sep 2025 09:42 PM IST
सार

महिला से चेन लूट की घटना सामने आई है। महिला बेटे के साथ कल्याणपुर गूबा गार्डन मायके जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास दिन में करीब 12 बजे वारदात हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Chain snatchers attack woman, she falls from her bike and is admitted to the ICU
रीना त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर में रविवार दोपहर 12 बजे चेन लूटने के लिए बाइक सवारों ने झपट्टा मारा तो बेटे के साथ जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को आठ घंटे बाद भी होश नहीं आया है। वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन


पनकी ई ब्लॉक निवासी ज्ञानेंद्र त्रिवेदी कन्नौज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी रीना त्रिवेदी (45) बेटे आदर्श के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे कल्याणपुर गूबा गार्डन मायके में श्राद्ध के कार्यक्रम शामिल होने जा रही थी। आदर्श के मुताबिक आवास विकास तीन कल्याणपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और मां के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने के इरादे से झपट्टा मारा। मां ने चेन तो हाथ से बचा ली लेकिन बाइक में टक्कर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। सिर और नाक से खून बहने लगा। चोट के कारण वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

Kanpur: Chain snatchers attack woman, she falls from her bike and is admitted to the ICU
एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की मदद से पहले घटनास्थल के सामने एक निजी अस्पताल में भर्ती करने गए लेकिन वहां गंभीर हालत देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उन्हें अंबेडकरपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

Kanpur: Chain snatchers attack woman, she falls from her bike and is admitted to the ICU
परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ घंटे बाद भी उन्हें होश नहीं आया है। सूचना पर पहुंची सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed