फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Central station will be developed on lines of Amrit Bharat station with Rs 729 crore

Kanpur: 729 करोड़ रुपये से अमृत भारत स्टेशन की तर्ज पर विकसित होगा सेंट्रल स्टेशन

Thu, 02 Feb 2023 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Feb 2023 10:04 AM IST
सार

रेल मंत्री ने डीएफसी (डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर) का काम भी दो माह में पूरा करने को कहा है। इसके लिए बजट पहले ही जारी हो चुका है। डीएफसी के बनने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर सेंट्रल होकर चल रहीं मालगाड़ियां पूरी तरह से स्थानांतरित हो जाएंगी।

विज्ञापन
Kanpur: Central station will be developed on lines of Amrit Bharat station with Rs 729 crore
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित करने का काम अब तेजी पकड़ेगा। इसके लिए 729 करोड़ रुपये का बजट इस साल जारी हो सकता है। दरअसल, वित्तमंत्री ने रेलवे का बजट एक लाख 40 करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 41 करोड़ कर दिया है। बजट के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कॉन्फ्रेंस कर कानपुर स्टेशन का नाम भी लिया। इससे बजट मिलने की संभावनाओं को और बल मिल गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कानपुर से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 नई ट्रेनें चलाने की बात कही है। कानपुर के हिस्से में आईं रेल योजनाएं और चल रही योजनाओं में जारी होने वाले बजट की जानकारी इसी सप्ताह जारी होने वाली पिंक बुक से होगी।

विज्ञापन

पनकी, गोविंदपुरी को मिलेगा उपनगरीय स्टेशन का दर्जा
अमृत भारत स्टेशन के लिए जारी बजट के तहत कानपुर सेंट्रल के अलावा गोविंदपुरी और पनकीधाम रेलवे स्टेशन को उपनगरीय स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन से होकर ट्रेनें चलेंगी। राजधानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की दूसरी ट्रेनों को गोविंदपुरी से जीएमसी होते हुए चंदारी रूट पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से हटेंगी। पनकी में बढ़ी आबादी की वजह से पनकीधाम रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जरीबचौकी से आईआईटी तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने के साथ ही अनवरगंज स्टेशन को टर्मिनल का दर्जा मिल जाएगा। अनवगरंज-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर बरेली-मथुरा होते हुए दिल्ली और आगरा, राजस्थान, गुजरात की ट्रेनें बढ़ेंगी।

डीएफसी का काम भी तेजी से होगा पूरा
रेल मंत्री ने डीएफसी (डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर) का काम भी दो माह में पूरा करने को कहा है। इसके लिए बजट पहले ही जारी हो चुका है। डीएफसी के बनने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर सेंट्रल होकर चल रहीं मालगाड़ियां पूरी तरह से स्थानांतरित हो जाएंगी। न्यू खुर्जा से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 2024 तक सभी मालगाड़ियां डीएफसी पर होंगी। दिल्ली से प्रयागराज के प्रतापपुर तक दो महीने में सभी मालगाड़ियां स्थानांतरित हो जाएंगी। मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी किया गया है। इससे दिल्ली से हावड़ा रूट के अलावा कानपुर से लखनऊ के 80 किमी के सेक्शन पर काम तेज होगा। यहां ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे करीब साढ़े तीन घंटे में कानपुर से दिल्ली और पौन घंटे में कानपुर से लखनऊ यात्री आ जा सकेंगे। सबसे पहले वंदेभारत एक्सप्रेस की स्पीड 130 से 160 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रायबरेली में बनेगी वंदेभारत, सेंट्रल से होगी कनेक्टिविटी
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (मॉडर्न कोच फैक्ट्री) में वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्माण का एलान किया है। कानपुर सेंट्रल से एमसीएफ की कनेक्टिविटी होगी। ट्रेन के रेक को सेंट्रल स्टेशन से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा। दिल्ली के लिए कानपुर सेंट्रल से कोच फैक्ट्री के लिए सीधी रेल लाइन है। ये ट्रेनें कानपुर से उन्नाव होकर बीघापुर होते हुए रायबरेली के लालगंज तक कनेक्ट होंगी। इसी रास्ते दिल्ली से अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाएंगी। इन ट्रेनों की मरम्मत भी यहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed