Kanpur: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंजा कस्बा
Kanpur News: सरसौल के कंपोजिट विद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाया गया, जिसमें प्रभात फेरी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाकर वीर गाथा को जीवंत किया।
विस्तार
कानपुर में सरसौल के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया और छात्रों को देशभक्ति का महत्व समझाया।
विद्यालय में छात्रों के लिए चित्रकला, वाद-विवाद और निबंध जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों और अध्यापकों ने मिलकर एक भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिसमें वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
शौर्यगाथा को जीवंत किया
छात्र अपने हाथों में देशभक्ति से जुड़ी तख्तियां लिए हुए थे और प्रेरणादायक गीत गा रहे थे इस कार्यक्रम के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन की शौर्यगाथा को जीवंत किया गया और छात्रों को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताया गया।