फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CEC Gyanesh Kumar said violence will not be tolerated all parties are equal for the commission

UP: 'हिंसा बर्दाश्त नहीं, आयोग के लिए सभी दल समान'; बिहार विधानसभा चुनाव पर कानपुर में बोले CEC ज्ञानेश कुमार

Sun, 02 Nov 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:07 PM IST
सार

Kanpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार चुनाव में आयोग के लिए सभी दल समान हैं। हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विश्व के लिए एक मिसाल बनाने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
Kanpur CEC Gyanesh Kumar said violence will not be tolerated all parties are equal for the commission
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में माथुर वैश्य समाज की ओर से आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने बिहार चुनाव पर बात की। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में, हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है और मतदाताओं से अपील कर रहा है।

विज्ञापन

मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है। सभी समान हैं…मैं बिहार के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं। आइए, चुनाव के इस उत्सव को हम सब मिलकर मनाएं और वोट डालने जरूर आएं।

विज्ञापन

दिलाया पारदर्शिता का भरोसा
चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि हिंसा के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। हिंसा की कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम मतदाता अपनी इच्छानुसार शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से मतदान कर पाएं। चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। बिहार के ये चुनाव न केवल पारदर्शिता, बल्कि दक्षता, सादगी और उत्सवपूर्ण माहौल का उदाहरण बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed