{"_id":"6aae55a868c78e342f08f41f","slug":"kanpur-cdo-inspected-under-construction-anganwadi-building-expressed-displeasure-over-delay-in-construction-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीडीओ ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का किया निरीक्षण, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीडीओ ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का किया निरीक्षण, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
Sat, 19 Sep 2026 02:58 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:58 PM IST
सार
Kanpur News: सीडीओ अभिनव जैन ने पतारा कस्बे में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी पर बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने अगले 15 दिनों तक प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण करते सीडीओ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
घाटमपुर तहसील के पतारा कस्बे पहुंचे कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ अभिनव जैन ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। भवन निर्माण कार्य में देरी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ और एडीओ को ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी आंगनवाड़ी भवनों की नियमित निगरानी करने के साथ रोजाना प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने भवन की गुणवत्ता, निर्माण की गति और मौके पर चल रहे कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं होने पर उन्होंने पतारा बीडीओ से नाराजगी जताई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी आंगनवाड़ी भवनों का बीडीओ और एडीओ नियमित रूप से निरीक्षण करें। अगले 15 दिनों तक निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय में भवनों का निर्माण पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भवन निर्माण में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि आंगनवाड़ी भवन बच्चों और ग्रामीणों के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण हैं। इसलिए इनके निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।