{"_id":"6057440f656b4357fc0c6f13","slug":"kanpur-cbi-inspector-s-wife-hanged-her-life-husband-posted-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीबीआई इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, बंगलुरू में तैनात है पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीबीआई इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, बंगलुरू में तैनात है पति
Sun, 21 Mar 2021 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
मृतका सोनी कश्यप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई बंगलुरू में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी ने शनिवार रात फीलखाना के पटकापुर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी ने मां को फंदे पर लटकता देख पड़ोसियों को जानकारी दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई।
सुसाइड नोट बरामद न होने से खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजन पति से विवाद की बात बता रहे हैं। बंगाली मोहाल निवासी कामिनी की बेटी सोनी कश्यप (30) की दूसरी शादी जयपुर निवासी सीबीआई इंस्पेक्टर विशाल चौधरी से एक साल पहले हुई थी।
कामिनी ने बताया कि कुछ महीने पहले पति से कहासुनी के बाद द्वह्य सोनी अपनी दस वर्षीय बेटी पीहू (पहली शादी से) के साथ पटकापुर में किराये के मकान में रहती थी। शनिवार रात सोनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोन पर हुआ विवाद, फिर लगा ली फांसी
सोनी के परिजनों ने बताया कि दस साल पहले फर्रुखाबाद निवासी राहुल से सोनी की शादी हुई थी। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। एक वकील के जरिये विशाल से संपर्क हुआ और उससे सोनी की दूसरी शादी हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात विशाल से फोन पर सोनी की बात हुई। आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। जिस वजह से सोनी ने आत्महत्या की।