{"_id":"69c1519cc97b0fe0c50be6a7","slug":"kanpur-case-registered-against-two-including-youtuber-for-circulating-fake-video-titled-looteri-dulhan-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लुटेरी दुल्हन नामक फर्जी वीडियो वायरल करने वाले यू-ट्यूबर समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लुटेरी दुल्हन नामक फर्जी वीडियो वायरल करने वाले यू-ट्यूबर समेत दो पर रिपोर्ट
Mon, 23 Mar 2026 08:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आवास-विकास इलाके की एक महिला ने नोएडा निवासी पति और उसके यू-ट्यूबर साथी के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने उसे बदनाम करने के लिए यू-ट्यूबर संग साजिश रची थी। यू-ट्यूबर ने उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दे 17.5 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद लुटेरी दुल्हन नामक फर्जी वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार नौबस्ता आवास-विकास तीन निवासी निधि शर्मा का नोएडा निवासी पति हिमांशु शर्मा से उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति ने प्रयागराज निवासी यू-ट्यूबर प्रवीन कुमार दुबे को उसे बदनाम करने के लिए 20 हजार रुपये देकर ऑडियो-वीडियो वायरल कराने को कहा। यू-ट्यूबर ने उनसे ऐसा न करने के बदले 50 हजार रुपये मांगे। बदनामी के डर से महिला ने अलग-अलग तारीखों में यूपीआई के जरिये 17 हजार से अधिक रुपये भेज दिए। आरोप है कि और रुपये न देने पर लुटेरी दुल्हन नाम से मनगढ़ंत वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया गया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन