{"_id":"6ac51ac4b0dd6d86910e9953","slug":"kanpur-case-registered-against-son-for-a-life-threatening-attack-on-his-father-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिता पर जानलेवा हमला करने वाले बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिता पर जानलेवा हमला करने वाले बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 06 Oct 2026 09:29 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर में पिता को चाकू मारने वाले बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित के घर बयान दर्ज करने पहुंची। आरोपी बड़ा बेटा घर से भागा हुआ है। साकेतनगर रामलीला मैदान के पास रहने वाले अधिवक्ता माधववेंद्र मिश्रा ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचककर बताया था कि उनके बड़े भाई राघवेंद्र ने 12 सितंबर को पिता विष्णुकांत मिश्रा पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
राघवेंद्र ने मां के हाथ से रसोई का चाकू छीनकर पिता के सीने में घोप दिया था। तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है और पिता को अब घर में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर रखना पड़ रहा है। इस पर सीपी ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश किदवईनगर पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज द्विवेदी का कहना है कि मामला करीब 25 दिन पुराना है। फिलहाल गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचक ललित कुमार ने माधवेंद्र के घर बयान दर्ज करने गए हैं। आरोपी राघवेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, उस पर दर्ज पुराने मामले भी देखे जा रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन