{"_id":"69b5a1242a9105fb3d043a0e","slug":"kanpur-case-registered-against-six-including-a-mahant-for-misconduct-and-assault-against-kda-team-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए टीम से अभद्रता व मारपीट में महंत समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए टीम से अभद्रता व मारपीट में महंत समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित मां आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च को केडीए के सुपरवाइजर मनोज कुमार और राम अवतार के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता इंदिरानगर स्थित एक प्लाॅट पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा करने गया था। तभी वहां मौजूद मां आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी से टीम की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
केडीए कर्मियों का आरोप है कि महंत आशुतोष गिरी और उनके पांच साथियों ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और मारपीट कर दी। आरोपियों ने अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महंत आशुतोष गिरी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन