{"_id":"68cce21ec5a08561d807a90b","slug":"kanpur-case-of-recovery-from-patients-in-kpm-cms-said-patients-should-complain-we-will-get-the-money-back-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केपीएम में मरीजों से वसूली का मामला, CMS बोले- रोगी शिकायत करें..पैसे वापस कराएंगे, कार्रवाई भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केपीएम में मरीजों से वसूली का मामला, CMS बोले- रोगी शिकायत करें..पैसे वापस कराएंगे, कार्रवाई भी होगी
Fri, 19 Sep 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:25 AM IST
सार
Kanpur News: केपीएम अस्पताल में रोगियों से पैसे लिए जाने की शिकायत मिलने के बाद सीएमएस ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्टाफ को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मरीजों का पैसा वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
केपीएम अस्पताल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के केपीएम अस्पताल में रोगियों से पैसे लिए जाने के मामले में गुरुवार को सीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण कर डॉक्टरों व स्टाफ को चेतावनी दी कि अगर किसी ने रोगी से पैसा लिया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएमएस ने सुबह निरीक्षण कर भर्ती रोगियों से बात की। कहा कि अगर किसी डॉक्टर ने पैसे लिए हैं, तो हमें बताए। गुप्त जानकारी भी दे सकते हैं। हम पैसे वापस कराएंगे और पैसे लेने वाले कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में रोगियों से किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। उनका निशुल्क इलाज होता है। अगर कोई पैसा लेता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अमर उजाला ने अस्पताल की लाइव पड़ताल की तो रोगियों ने कर्मियों द्वारा पैसे लेने की बात कही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और बैठक कर सभी डॉक्टरों और स्टाफ को ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन