फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Car stuck in jam, patient died

Kanpur: जाम में फंसी कार, मरीज की गई जान, रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी ने तोड़ा दम

Sat, 28 Jan 2023 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

जाम में फंसकर मरीजों की मौत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। शुक्लागंज में मरीज को लेकर कानपुर जा रही कार जाम में फंस गई। जिसके बाद मरीज ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Car stuck in jam, patient died
राजेश कुमार शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में राजधानी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक जाम लगा रहा। इसी बीच मरीज को लेकर कानपुर जा रही कार जाम में फंस गई। कार सवारों के काफी मशक्कत के बाद जाम से कार निकली, लेकिन तब तक हालत ज्यादा बिगड़ने से मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी राजेश कुमार शुक्ला (64) रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी थे। पुत्र गौरव शुक्ला ने बताया कि पिता राजेश कुमार शुक्ला कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 15 दिन पहले कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। चार दिन पहले ही वह ठीक होकर घर लौटे थे। गुरुवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के न आने पर अपनी कार से लेकर वह राजधानी मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इस पर वह लोग कानपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

राजधानी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के मोड़ पर जाम में उनकी कार फंस गई। काफी देर तक जूझने के बाद किसी तरह जाम से कार को निकाली, लेकिन तब तक पिता की कार में ही मौत हो चुकी थी। वहीं, राजेश कुमार शुक्ला के दमाद विवेक का कहना है कि कार जाम में न फंसती और समय पर इलाज मिल जाता तो उनके ससुर की जान बच जाती। जाम की वजह से ही मौत हुई है। पुलिस को सूचना न देने के बाबत उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर जाम खुलवाने नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस से क्या उम्मीद कर जानकारी देते।

उधर, एसडीएम सदर नूपुर गोयल ने बताया कि जाम से निजात के लिए सीओ सिटी को मनोहरनगर मोड़ के पास बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी वहां बैरिकेडिंग क्यों नहीं कराई गई, इस बारे में सीओ से बात करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जाम में फंसने से मौत के बारे में डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगी। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed