फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Car catches fire while moving four youth save their lives by breaking window fire brought under control

कानपुर: चलती कार में लगी आग, शीशा तोड़कर चार युवकों ने बचाई जान, दमकल ने पाया काबू, नवीन गंगा पुल पर लगा जाम

Wed, 09 Sep 2026 09:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 09:04 AM IST
सार

Kanpur News: नवीन गंगा पुल पर देर रात अर्टिगा कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार सवार चार युवकों ने शीशा तोड़कर जान बचाई। सुबह बीच रास्ते कार खड़ी रहने से पुल पर भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन
Kanpur Car catches fire while moving four youth save their lives by breaking window fire brought under control
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के नवीन गंगा पुल पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक सेवन सीटर कार में चलते समय अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोग किसी तरह शीशा तोड़कर दरवाजा खोलते हुए बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। मौके पर गंगा घाट पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची।

विज्ञापन

इस बीच कार धू-धूकर जलने लगी। करीब 10 से 15 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें पहुंची। गनीमत रही की देर रात यह हादसा हुआ। पुल पर यातायात भी काम रहा। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार कानपुर बर्रा निवासी सौरभ गुप्ता चला रहे थे। बताया कि उनके साथ उनके दो भाई और एक मित्र लखनऊ से कानपुर अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन





नवीन गंगा पुल पर लगा भीषण जाम
तभी अचानक आर्टिगा कार में आग लग गई। दमकल विभाग का कहना रहा कि कार में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। कार सवार सभी चार लोग सकुशल बताए गए हैं। बीच मार्ग पर खड़ी कार को हटाया नहीं गया है। ऐसे में सुबह बुधवार को नवीन गंगा पुल पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हुई। नौकरी पेशा पर जाने वाले और स्कूल जाने वाले छात्रों को देरी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed