{"_id":"6ad2551e95c72483ee09c9d1","slug":"kanpur-car-catches-fire-on-highway-family-escapes-unharmed-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, परिवार बचा, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, परिवार बचा, दमकल ने पाया काबू
Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचेंडी क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे पर शुक्रवार रात भौंती में चलती कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि अंदर बैठा परिवार समय रहते बाहर निकल आया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, दबौली निवासी बलजीत सिंह अपनी पत्नी नीतू, सास सरला और दो बच्चों सहित सात लोग सफारी कार से कन्नौज स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। वापस घर लौटते समय हाईवे पर इंजन के पास से धुआं उठने लगा। बलजीत जबतक गाड़ी रोकते, तबतक आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में परिवार गाड़ी से बाहर आया। दमकल टीम जबतक आग पर काबू पाती, तबतक कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन