फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Candidates throng Central, occupying reserved coaches; RPF and GRP evacuate coaches

Kanpur: सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी, आरक्षित कोचों पर कब्जा, आरपीएफ और जीआरपी ने खाली कराए कोच

Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
सार

आरपीएफ और जीआरपी ने कोच खाली कराए। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए दो अतिरिक्त रैक तैयार किए।

विज्ञापन
Kanpur: Candidates throng Central, occupying reserved coaches; RPF and GRP evacuate coaches
सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए शनिवार को शहर में कई जिलों से हजारों अभ्यर्थी पहुंचे। इससे सेंट्रल स्टेशन पर सुबह और शाम को परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने से काफी संख्या में परीक्षार्थी आरक्षित कोचों में भी घुस गए। इसके चलते आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं अब रविवार को भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने दो अतिरिक्त रैक तैयार किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी। वहीं शाम को साढ़े पांच बजे के बाद स्टेशन पर अचानक परीक्षार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के रिजर्व कोचों में भी परीक्षार्थियों ने कब्जा कर लिया। इन कोचों में आरक्षित टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों से सीटों पर बैठने को लेकर परीक्षार्थियों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


 

Kanpur: Candidates throng Central, occupying reserved coaches; RPF and GRP evacuate coaches
सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
स्थिति बिगड़ने पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने परीक्षार्थियों को कोच से उतारना शुरू किया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार व जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह की अगुवाई में टीम ने आरक्षित कोच से परीक्षार्थियों को उतारा।
विज्ञापन

Kanpur: Candidates throng Central, occupying reserved coaches; RPF and GRP evacuate coaches
सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस बल जैसे ही परीक्षार्थियों को एक कोच से उतारती वह तत्काल दूसरे कोच में चढ़ जाते। करीब एक घंटा चली अव्यवस्था के बाद जब कुछ ट्रेनों से परीक्षार्थी रवाना हुए तो रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

Kanpur: Candidates throng Central, occupying reserved coaches; RPF and GRP evacuate coaches
सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रविवार को पुन: परीक्षा होने के कारण भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए 10 नई टीमों को तैनात किया गया है जो सुबह चार बजे से प्लेटफार्म और पैदल पुलों पर परीक्षार्थियों को नियंत्रित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed