फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur candidates threatened by rats

कानपुर में चूहों की सल्तनत के आगे प्रत्याशियों को बड़ा खतरा

Tue, 07 Feb 2017 10:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur candidates threatened by rats
डेमो

आखिर चूहों से प्रत्याशियों को कैसा खतरा..? ये बड़ा सवाल है। आप सोच रहे होंगे कि यूपी चुनाव में चूहों का तो दूर-दूर तक कोई लेनादेना नहीं तो फिर ये अजीबोगरीब स्थिति कैसे पनपी है... 

विज्ञापन

kanpur candidates threatened by rats
डेमो

दरअसल नौबस्ता गल्ला मंडी में लंबे वक्त से खतरनाक चूहों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के बाद ईवीएम इसी कैंपस में रखी जानी हैं। इनके आतंक को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता कि यहां ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इसलिए प्रत्याशियों की रातों की नीद उड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kanpur candidates threatened by rats
डेमो

बड़े-बड़े चूहे मंडी की फड़ों को खोखला कर चुके हैं। मंडी के व्यापारी की घिग्घी बंध चुकी है। लंबे समय से वे इस समस्या के चलते माथा पीट रहे हैं। चुनाव की व्यवस्था में लगे अधिकारियों को इस समस्या का पता चला तो वे कुछ परेशानी दिखे हैं। मंडी अफसरों ने चूहों से ईवीएम को बचाने का कोई उपाय करने की मांग बड़े अधिकारियों से की है। 
 

विज्ञापन

चूहों ने बना रखी है मांद​

kanpur candidates threatened by rats
डेमो

एक सप्ताह पहले डीएम के निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की पोल खुली थी। डीएम को बताया गया था कि जिन कमरों में ईवीएम रखी जानी हैं और वहां चूहों ने पहले से होल कर रखा है। यह ईवीएम के लिए खतरा भी बन सकते हैं। डीएम ने चबूतरों के होल बंद कराने के आदेश दिए थे। मंडी प्रशासन ने आनन-फानन में सीमेंट-कंक्रीट से मरमम्त का कार्य शुरू करा दिया है।

चूहों ने बना रखी है मांद​

गल्ला मंडी में चूहों ने मांद बना रखी है। सभी चबूतरे भीतर से खोखले हो चुके हैं। कई स्थानों पर बड़े-बड़े होल चूहों की सल्तनत की गवाही दे रहे हैं। हालत यह है कि पूरी मंडी में चूहों का आतंक है। मंडी अधिकारियों ने कई बार मेंटीनेंस कराया लेकिन दो महीने के भीतर चबूतरे फिर खोखले हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed