{"_id":"6a6f7e2ea4a59a35cd0bcdd1","slug":"kanpur-cancer-stricken-businessman-accuses-son-and-daughter-in-law-of-usurping-property-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कैंसर पीड़ित कारोबारी ने बेटे-बहू पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कैंसर पीड़ित कारोबारी ने बेटे-बहू पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, सात पर रिपोर्ट
Sun, 02 Aug 2026 10:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोहना थाना
- फोटो : अमर उजाला
कोहना थाना क्षेत्र के तिलकनगर निवासी 76 वर्षीय कैंसर पीड़ित कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बेटे, बहू समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2011 में क्रॉसवेज इंफ्राटेक नाम से एक पार्टनरशिप फर्म बनाई थी जिसमें उनकी 45 प्रतिशत, छोटे बेटे आशीष गुप्ता की 45 प्रतिशत और पुत्रवधू मनिका गुप्ता की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वर्ष 2021 से कैंसर और बढ़ती उम्र के कारण वह फर्म का संचालन नहीं कर सके जिसका उन लोगों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये उनकी स्वयं अर्जित संपत्तियों को फर्म में शामिल कर लिया गया। इसके बाद उन्हें फर्म से बाहर कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने और उन्हें बेचने की साजिश रची गई। आरोप है कि पहले भी उनकी एक संपत्ति को उनकी अनुमति के बिना बेच दिया गया था।
विज्ञापन
जब उन्होंने फर्म के दस्तावेज और हिसाब-किताब मांगा तो लगातार टालमटोल किया गया। बाद में कानूनी नोटिस के जवाब से पूरे मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बेटे आशीष, पुत्रवधू मनिका, राजकुमार गुप्ता, संध्या गुप्ता, आयुष्मान, कर्मचारी राजू, अन्य सहयोगी पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन