{"_id":"67e9509f29a7b788cf08d71f","slug":"kanpur-cameras-are-being-checked-for-one-kilometer-in-search-of-thar-driver-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: थार चालक की तलाश में एक किलोमीटर तक चेक किए जा रहे कैमरे, हादसे में छात्र की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: थार चालक की तलाश में एक किलोमीटर तक चेक किए जा रहे कैमरे, हादसे में छात्र की हुई थी मौत
Sun, 30 Mar 2025 07:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:39 PM IST
सार
सचेंडी में शनिवार को थार की टक्कर से छात्र की मौत हुई थी। पुलिस थार चालक की तलाश में एक किलोमीटर तक कैमरे चेक करने में जुटी है।
विज्ञापन
लकी की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचेंडी हाईवे पर दसवीं के छात्र को टक्कर मारने वाली थार की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास के कई किलोमीटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुखरायां निवासी विनोद कुमार गौतम का बेटा लकी (18) शनिवार को चचेरे भाई पीयूष को कल्ला गांव पुखरायां छोड़ने जा रहा था। तभी चकरपुर मंडी के पास थार चालक ने बाइक में टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
बाइक आगे जा रहे डंपर के नीचे घुस गई। इसमें छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मंडी के आसपास एक किलोमीटर के एरिया में लगे कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में आसपास के कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन