{"_id":"6147934b8ebc3efd847b687a","slug":"kanpur-called-the-allottees-of-pm-s-residence-called-registry-immediately","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीएम आवास के आवंटियों को फोन कर बुलाया, हाथोंहाथ रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीएम आवास के आवंटियों को फोन कर बुलाया, हाथोंहाथ रजिस्ट्री
Mon, 20 Sep 2021 08:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
केडीए, कानपुर
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 60 आवंटियों को केडीए ने फोन कर रविवार को बुलाया और कुछ मिनटों में प्रक्रिया पूरी कराते हुए रजिस्ट्री उनके हाथों में सौंप दी। महज पांच सौ रुपये के स्टांप पेपर पर रजिस्ट्री पाकर आवंटी गदगद हो उठे।
केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने राम गंगा इन्क्लेव योजना के आवंटियों की रजिस्ट्री के लिए शिविर का शुभारंभ किया। इस योजना के 576 भवन आवंटित किए गए हैं। जिन आवंटियों ने पूरा भुगतान कर दिया है, उनकी रजिस्ट्री की गई। वीसी ने बताया कि प्रदेश में सबसे पहले केडीए में ही पीएम आवासों की रजिस्ट्री की गई है।
शिविर में उप निबंधक आलोक शुक्ला, निबंधन लिपिक संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने रजिस्ट्री कराई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था रही। शिविर का संचालन कर रहे बल्क सेल के प्रभारी अधिशासी अभियंता आशु मित्तल ने बताया कि आवंटी अपने फ्लैट पर कब्जा लेकर उसमें रहना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम सौंप सकते हैं घर की चाभी
शिविर में जिन आवंटियों की रजिस्ट्री हुई, उनमें से कई ने अपने मकान की चाभी मांगी। उन्हें यह कहते हुए चाभियां देने से मना कर दिया कि जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से चाभियां सौंपी जाएगी। वहीं शिविर में महावीर नगर सहित अन्य योजनाओं के आवंटी भी पहुंच गए थे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि छह महीने में दूसरी योजनाओं के आवासों की भी रजिस्ट्री कराई जाएगी।

35 साल से किराये के मकान में रह रही हैं। अब तो मेरा अपना घर हो गया, वह भी मात्र दो लाख नौ हजार रुपये में। कोई भी असुविधा नहीं हुई।
अर्चना मांझी, फीलखाना
ददिया ससुर के मकान में रहते-रहते जिंदगी बीती जा रही थी। अपने आशियाने का सपना अब पूरा हुआ। केडीए का स्टाफ भी बहुत अच्छा है।
रागिनी जायसवाल, हरवंश मोहाल
चंद मिनटों में रजिस्ट्री मिलने से इतनी ज्यादा खुशी है कि बता नहीं सकते। बचपन से किराये के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक के ताने सुनने पड़ते थे। अब अपने मकान में रहेंगे।
अमन शुक्ला, दर्शनपुरवा
किराये के घर में रहकर सिलाई कारखाने में काम करता हूं। दो साल पहले केडीए में पीएम आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन किया था। शनिवार को केडीए ने फोन कर बुलाया।
अवधेश कुमार शर्मा, रतनपुर कालोनी