{"_id":"605a29968ebc3ec39f5dc24d","slug":"kanpur-by-jumping-from-5th-floor-jr-engineer-of-dmsrde-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 5वीं मंजिल से कूदकर डीएमएसआरडीई की अवर अभियंता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 5वीं मंजिल से कूदकर डीएमएसआरडीई की अवर अभियंता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
मृतका अवर अभियंता रजनी त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएमएसआरडीई(डिफेंस मटीरियल एंड स्टोर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट) की अवर अभियंता रजनी त्रिपाठी (30) ने मंगलवार को 60 साइंटिस्ट हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से बरामद सुसाइड नोट में पति को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है।
बरामद बैग से उनका मोबाइल, नींद की गोलियां, फिनायल की बोतल मिली। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आईआईटी नानकारी निवासी डीएस त्रिपाठी पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट हैं। उन्होंने बताया उनका दामाद शिवम पांडेय और बेटी रजनी उनके घर में ही रहते थे।
मंगलवार को रजनी ने कहा था कि वो मेडिकल बिल आदि लगाने के लिए दफ्तर जा रही है। सुबह 11 बजे फोन बात हुई तब तक सब कुछ ठीक था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रजनी ने डीएमएसआरडीई के 60 साइंटिस्ट हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।

चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें रजनी ने अपने पति शिवम व अन्य ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
26 फरवरी को बेटी को दिया था जन्म
डीएस त्रिपाठी ने बताया कि गुजैनी निवासी शिवम पांडेय 2 जून 2019 को रजनी की शादी की थी। शिवम एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोप है कि शादी में उन्होंने 32 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बावजूद शिवम व अन्य उसके परिवारीजन और दहेज की मांग करने लगे। प्रताड़ित करने पर बेटी एक साल से मायके में रह रही थी। शिवम भी अधिकतर वहीं रहता था। 26 फरवरी 2021 को रजनी को बेटी हुई थी। मासूम के सिर से मां का सहारा छिन गया।
कूदने से पहले खाईं नींद की गोलियां!
रजनी के पास से नींद की गोलियां व फिनायल की बोतल मिलने से पुलिस को आशंका है कि उसने खुदकुशी करने की पूरी तैयारी की। वो शायद नींद की गोलियां खाकर या फिनायल पीकर खुदकुशी करना चाहती थी। मगर बाद में वो बिल्डिंग से कूद गईं। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट का कहना है कि आशंका है कि रजनी ने छलांग लगाने से नींद की गोलियां खाई थीं। रैपर से पांच गोलियां गायब मिली हैं। पोस्टमार्टम में ये स्पष्ट होगा