फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur businessman vikram kothari

बड़े औद्योगिक घराने से रिश्तेदारी के बाद "जितना चाहा, उतना कर्ज मिला"

Thu, 22 Feb 2018 02:00 PM IST
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur businessman vikram kothari
विक्रम कोठारी

विज्ञापन
कानपुरः देश के एक बड़े औद्योगिक घराने से रिश्तेदारी जुड़ने के बाद विक्रम कोठारी की धमक बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में बढ़ गई थी। कोठारी के इसी रुतबे के आगे बैंकिंग व्यवस्थाएं और तमाम सारे नियम, कानून बौने साबित हुए। दस्तावेजी खामियों को नजरअंदाज करते हुए सात बड़े बैंकों ने उनके लिए अपना खजाना खोल दिया। 

अमर उजाला ने पड़ताल की तो सामने आया कि रुतबे और पैसे के आगे कोठारी ने जब और जितना चाहा, उतना कर्ज उन्हें मिला। बदले में संपत्तियों को बंधक रखने के नियम तार-तार किए गए। बताते हैं कि कोठारी को लोन देने वाले बैंकों के आला अफसरों को इस सेवा के बदले मेवा भी खूब मिली है। यही वजह रही कि कोठारी को दिए गए लोन के बदले 10 से 15 फीसदी कीमत वाली संपत्तियां ही बंधक रखी गईं। 
विज्ञापन


बैंकिंग इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि बड़े उद्योगपतियों को जो भी लोन दिया जाता है उसमें बैंकों के सीएमडी और बोर्ड के निदेशक मंडल स्तर के अधिकारियों की सहमति होती है। उन्हीं के हस्ताक्षर से बैंकों का समूह (कंसोर्टियम) बनाकर लोन देने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। उद्योगपति को भले ही उसके शहर में उसकी पसंद की शाखा से लोन मिले लेकिन वहां के शाखा प्रबंधक की इच्छा और अनिच्छा मायने नहीं रखती। उद्योगपति विक्रम कोठारी मामले में भी ऐसा ही हुआ। कोठारी को जब भी अपने कर्ज की लिमिट बढ़वानी होती थी, मुख्यालय स्तर से आदेश आ जाता था। बताते हैं कि यहां कोठारी का रुतबा और सेवा के बदले मिली मेवा काम करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑडिटरों पर होता था प्रभाव का इस्तेमाल

kanpur businessman vikram kothari
विक्रम कोठारी
शाखा स्तर से कई बार किया गया सचेत 
बैंकों के सूत्र बताते हैं कि कोठारी के लोन की सीमा जब हद पार करती गई या उनकी किस्तें समय पर जमा न होने लगीं तो तत्कालीन शाखा प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों ने मुख्यालयों को आगाह भी किया था। समय रहते इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सीबीआई ने भी इसी बिंदु को अपनी जांच में प्रमुखता से शामिल किया है। इन्हीं कारणों से कोठारी को लोन देेने वाले बैंकों के उच्चाधिकारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि कोठारी प्रकरण में एक बैंक अफसर की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। 

ऑडिटरों पर होता था प्रभाव का इस्तेमाल
कोठारी के प्रभाव का इस्तेमाल ब्रांच में ऑडिट करने आए ऑडिटरों पर भी किया जाता था। ऑडिटर लोन की खामियां बताते तो उन्हें समझाया जाता था कि यह फलां शख्स का एकाउंट है। किन्हीं कारणों से ऑडिटर यदि अपनी बात पर अड़ जाते थे तो उन्हें यहां तक चेताया जाता था कि बैंकों और कंपनियों में उन्हें काम मिलना मुश्किल हो जाएगा। इन्हीं खामियों के कारण कोठारी का लोन बढ़ता गया। बैंक के आंतरिक ऑडिट से लेकर रिजर्व बैंक के ऑडिट तक में ये गड़बड़ियां सामने नहीं आईं। सूत्र बताते हैं कि विक्रम कोठारी ने हर उस कुर्सी को बेहतर तरीके से मैनेज किया जहां से उन्हें नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed