{"_id":"6af924b2d7c55cccfd047318","slug":"kanpur-businessman-s-son-dies-in-mystery-fall-murder-accident-or-suicide-police-probe-all-angles-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'मैं आगे बढ़ा था कि धड़ाम से नीचे आ गिरा वो', कत्ल, हादसा या...; कारोबारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'मैं आगे बढ़ा था कि धड़ाम से नीचे आ गिरा वो', कत्ल, हादसा या...; कारोबारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी
Sun, 15 Nov 2026 12:21 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:21 PM IST
सार
कानपुर में कागज कारोबारी के बेटे की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस हत्या, हादसा या आत्महत्या तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिजन का आरोप है कि बेटे संभव की पिछली व्हाट्सएप चैट डिलीट मिली हैं।
विज्ञापन
कारोबारी के बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कानपुर के बिठूर रोड की बड़ी रेजीडेंसी में शुमार रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरे कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप कि संभव के मोबाइल के व्हाट्सएप की पिछली चैट डिलीट मिली हैं।
शनिवार को लड़की ने दो बजे आखिरी मैसेज किया है कि डॉट कम...। करीब तीन बजे संभव के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना मिली। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को लड़की ने दो बजे आखिरी मैसेज किया है कि डॉट कम...। करीब तीन बजे संभव के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना मिली। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन के मुताबिक, अपार्टमेंट में संभव के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। मैसेज की जानकारी मिलने के बाद अपार्टमेंट वासी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं संभव और लड़की के बीच मनमुटाव हुआ हो जिसके चलते उसने छलांग लगा दी। हालांकि लड़की के परिजन कह रहे हैं कि वालीबॉल खेलते हुए संभव का पैर फिसल गया।
विज्ञापन
एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि हकीकत सामने आ सके। घटना की जानकारी जैसे ही शहर के लोगों को हुई तो कुछ घटनास्थल पहुंचे तो कुछ कौशलपुरी स्थित घर के बाहर एकत्रित हो गए। कारोबारी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांत्वना दी।
साढ़े तीन फीट की ही है रेलिंग
छठे माले में जिस जगह से संभव नीचे गिरा है, उसकी रेलिंग साढे तीन से चार फीट की ही है। यही कारण है कि टॉवर टू के कई फ्लैट मालिकों ने बालकनी को स्टील और लोहे के तारों से भी ढक रखा है।
छठे माले में जिस जगह से संभव नीचे गिरा है, उसकी रेलिंग साढे तीन से चार फीट की ही है। यही कारण है कि टॉवर टू के कई फ्लैट मालिकों ने बालकनी को स्टील और लोहे के तारों से भी ढक रखा है।
मैं आगे बढ़ा था कि धड़ाम से नीचे आ गिरा संभव
अपार्टमेंट के टॉवर वन में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी अनिल विज ने बताया कि दोपहर को मैं भूतल में टहल रहा था। टॉवर टू के सामने से 10 कदम ही आगे बढ़ा था कि धड़ाम से आवाज आई। पीछे देखा तो लड़का जमीन पर पड़ा हुआ था।

उसके बाहरी रक्तश्राव नहीं था, हालांकि वह अचेत हो गया था। लोगों ने होश में लाने की कोशिश की। कोई हलचल न होने पर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 20 मिनट बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
25 मार्च को रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गिरकर हो हुई थी मौत
इसी अपार्टमेंट के टॉवर तीन के 8 बी में रहने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी शगुन कटियार (42) की गिरकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को बालकनी में हाथों के निशान मिले थे।
इसी अपार्टमेंट के टॉवर तीन के 8 बी में रहने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी शगुन कटियार (42) की गिरकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को बालकनी में हाथों के निशान मिले थे।