फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Businessman's 16 lakh rupees looted, threatened when he asked for money back, report filed

Kanpur: कारोबारी के 16 लाख रुपये हड़पे, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

Kanpur News: कारोबारी से 16 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Businessman's 16 lakh rupees looted, threatened when he asked for money back, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर निवासी कपड़ा कारोबारी विशाल जाजू से जालसाज पिता पुत्र ने बीमारी और मकान खरीदने का झांसा देकर 16 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। विशाल जाजू मां अम्बे गार्मेंट फर्म के मैनेजर व एटार्नी होल्डर हैं। विशाल ने बताया कि कल्याणपुर के अग्निहोत्रीनगर निवासी आदित्य दीक्षित व उनके पिता दीनबंधु दीक्षित से उनके व्यापारिक संबंध थे।

विज्ञापन


उनका बांके बिहारी प्रोविजन स्टोर के नाम से फर्म है। जिसके चलते आदित्य व उसके पिता दीनबंधु का उनके घर व दुकान पर अक्सर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान पिता पुत्र ने लिखा पढ़ी में कभी बहू की बीमारी का इलाज तो कभी मकान खरीदने का झांसा देकर कई बार में 16 लाख रुपये ले लिए। जालसाज पिता पुत्र ने उन्हें चार माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तय समय बीत जाने पर जब उन्होंने अपने रुपये की मांग की तो पिता पुत्र ने उनसे अभद्रता करते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी पश्चिम विजय ढुल से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed