फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Businessman commits suicide by hanging body found inside office police investigating

Kanpur: कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ऑफिस के अंदर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jul 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 02:20 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी केमिकल और दवा के होलसेल कारोबारी ने शुक्रवार रात शास्त्री नगर स्थित अपने ऑफिस में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन
Kanpur Businessman commits suicide by hanging body found inside office police investigating
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी केमिकल और दवा के होलसेल कारोबारी मनोज कुमार पांडेय (53) ने शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित अपने ऑफिस में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ऑफिस पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन

खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर देखा गया तो उनका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, रात में मनोज पांडेय के घर नहीं पहुंचने पर उनके बड़े भाई संतोष पांडेय ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने चालक से बात की, लेकिन उससे भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

फंदे से लटका मिला शव
आशंका होने पर वह शास्त्री नगर स्थित ऑफिस पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां मनोज का शव फंदे से लटका मिला। बड़े भाई ने बताया कि मनोज पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पत्नी अर्चना पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे मेधांश और अक्षांश को छोड़ गए हैं। सूचना पर काकादेव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed