फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Businessman cheated of Rs 1.30 crore, accused of selling land with the help of fake documents

Kanpur: करोबारी से 1.30 करोड़ रुपये की ठगी, फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बेंचने का आरोप, रिपाेर्ट

Wed, 01 Jan 2025 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Businessman cheated of Rs 1.30 crore, accused of selling land with the help of fake documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नवाबगंज निवासी कारोबारी विकास बंसल से जालसाज ने जमीन बेचने का झांसा देकर 1.30 करोड़ रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंसल भगवती पेट्रो टेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है। उनके अनुसार कैंट के हैरिसगंज निवासी सिद्धार्थ स्ट्रक्चरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आयुष गुप्ता ने अपने 418 वर्गमीटर प्लाट के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन


उन्होंने आयुष को बीस लाख रुपये बतौर एडवांस चेक के जरिए दिए। अनुबंध पत्र में तय हुआ कि जमीन पर बारह फ्लैटों का निर्माण विकास बंसल करेंगे, जिसमें से आठ फ्लैट उन्हें और चार फ्लैट आयुष को मिलेंगे। फ्लैटों की बिक्री दोनों मिलकर करेंगे और किसी एक को यह अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
विज्ञापन


विकास का आरोप है कि एग्रीमेंट को नोटराइज कराने के लिए दोनों को कचहरी जाना था मगर आयुष ने दस्तावेजों को पहले नोटराइज कराकर मूल प्रति खुद रख ली। जब विकास ने मूल प्रति मांगी तो आयुष ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दे देगा। विकास के मुताबिक उन्होंने 1.30 करोड़ की पूंजी लगाकर फ्लैटों का निर्माण कराया। आरोप है कि जब फ्लैट बन गए तो आयुष ने एग्रीमेंट को मानने से इंकार कर दिया और सारे फ्लैट खुद ही बेचने शुरू कर दिए। जब विकास ने अपना पैसा मांगा तो धमकाया। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पार्टियों से दस्तावेज मांगे गए हैं। उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed