फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Businessman Cheated of ₹5 Lakh Under Pretext of Scrap Sale; Case Registered

Kanpur: स्क्रैप बेचने का झांसा दे कारोबारी से पांच लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 09:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 28 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Businessman Cheated of ₹5 Lakh Under Pretext of Scrap Sale; Case Registered
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

चकेरी में एक ठग ने खुद स्क्रैप व्यापारी बनकर एक अन्य कारोबारी को फोन कर सस्ते दाम पर स्क्रैप बेचने का झांसा दिया। ठग ने उनसे पांच लाख रुपये एडवांस ले लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। लालबंगला चंद्रनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी संजय जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बीते साल अक्तूबर में अनजान नंबर से कॉल आई।

विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को गाजीपुर निवासी एस धन्ना बताया। खुद को स्क्रैप कारोबारी बताया। कम दाम में भारी मात्रा में स्क्रैप बेचने का झांसा दिया। पीड़ित ने आरोपी से आठ लाख में सौदा तय किया। ठग ने पांच लाख एडवांस देने पर माल भेजने की बात कही। पीड़ित ने रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed