फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bus crushed bike riding brothers, one died

Kanpur: बस ने बाइक सवार भाइयों को कुचला, एक की मौत, 50 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Wed, 01 Feb 2023 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

यूपी में भीषण सड़क हादसा हुआ। टूरिस्ट बस ने बाइक सवार भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Bus crushed bike riding brothers, one died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज के मैनावती मार्ग पर मंगलवार रात टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को पुलिस ने गंभीर हालात में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे से गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच चालक मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन


इलाके के ग्राम खैरा कटरी निवासी अजीत कुमार (32) अपने बड़े भाई कामता प्रसाद के साथ बाइक से डीपीएस आजादनगर में गार्ड की नाइट ड्यूटी करने के लिए निकले थे। मैनावती मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस (यशी लॉजिस्टिक) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। करीब 50 मीटर तक बाइक बस के नीचे फंसकर घिसटती चली गई। बस के पहिये के नीचे आए अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। कामता बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

भीड़ के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी और कूदकर भाग निकला। भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चार माह पूर्व हुई थी शादी 
अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई कमलेश ने बताया कि अजीत की चार माह पूर्व ही शिवानी से शादी हुई थी। कामता डीपीएस में गार्ड की नौकरी करते थे। उन्होंने अजीत की भी वहीं पर गार्ड की नौकरी लगवा ली थी। मंगलवार को अजीत का काम पर पहला दिन था। दोनों साथ में ही निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। मौत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed