फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bus conductors drove bus into no entry zone grabbed Home Guard by collar when stopped

कानपुर: शुक्लागंज में कंडक्टर की गुंडागर्दी, नो-एंट्री में जबरन घुसाई बस, रोकने पर होमगार्ड का पकड़ा गिरेबान

Wed, 16 Sep 2026 11:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के कारण नवीन गंगा पुल पर रोडवेज बसों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद, लखनऊ चारबाग डिपो की एक बस शार्टकट के चक्कर में पुल पर घुस गई। जब ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने बस को रोका, तो बस कंडक्टर अभद्रता और हाथापाई पर उतर आया।

विज्ञापन
Kanpur Bus conductors drove bus into no entry zone grabbed Home Guard by collar when stopped
होमगार्ड से बहस करता बस का कंडक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल से कानपुर की ओर रोडवेज बसों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद मंगलवार को दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की रोडवेज बस शार्टकट के चक्कर में पुल पर जाने लगी तो होमगार्ड ने उसे रोक लिया। बस रोकने पर कंडक्टर होमगार्ड से भिड़ गया। साथ ही, अड़ गया कि वह बस को किसी भी सूरत में नहीं मोड़ेगा।

विज्ञापन

इस बीच कुछ राहगीरों ने होमगार्ड का पक्ष लिया, तब कंडक्टर शांत हुआ। इसके बाद बस के वापस मोड़ने के दौरान नवीन गंगा पुल पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। मालूम हो कि जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली सभी रोडवेज बसों को बदरका चौराहे से आजाद मार्ग होकर सरैया रेलवे क्रॉसिंग से गंगा बैराज होकर कानपुर निकाले जाने के लिए डायवर्जन हुआ है।

विज्ञापन





बोला- जिसे बुलाना हो बुला लो
इसके बावजूद कई रोडवेज बसें शार्टकट के चक्कर में नवीन गंगा पुल से होकर निकल रही है। मंगलवार दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की एक बस उन्नाव से कानपुर की ओर जाने के लिए नवीन गंगा पुल मोड़ पर जैसे ही पहुंची, वहां तैनात होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इस पर बस का कंडक्टर कई यात्रियों के साथ सड़क पर आ गया और होमगार्ड से भिड़ गया। होमगार्ड का गिरेबान पकड़ते हुए बोला, जिसे बुलाना हो बुला लो।

कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी गुंडई
हम बस पीछे नहीं करेगें। कई राहगीरों ने इसका विरोध किया और कंडक्टर को नियम बताते हुए बस को वापस ले जाने को कहा। इस दौरान एक घंटे तक पुल मोड़ के पास जाम लगा रहा। दोपहर एक से दो बजे के बीच लोग जाम से जूझे। उधर, सीओ (ट्रैफिक) प्रदीप मौर्य का कहना है कि मामले की जांच होगी। रोडवेज के एआरएम से बात की जाएगी। इस तरह की गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed