फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Burglary at Sarsaul power house drill machine cutter diesel drum stolen police say case is suspicious

Kanpur: सरसौल पॉवर हाउस में सेंधमारी, ड्रिल मशीन…कटर और डीजल का पीपा चोरी; पुलिस बोली- मामला संदिग्ध…जांच शुरू

Wed, 07 Jan 2026 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Jan 2026 02:40 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल पॉवर हाउस परिसर में खड़ी पिकअप से 50 हजार का सामान और डीजल चोरी हो गया। 10 फीट ऊंची दीवार के बावजूद हुई इस वारदात को महाराजपुर पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Burglary at Sarsaul power house drill machine cutter diesel drum stolen police say case is suspicious
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल पॉवर हाउस में हजारों की चोरी से हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि रात में रखे गए उपकरण और डीजल का पीपा गायब है। कात्यायनी कंट्रशन प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर दिलीप ने बताया कि उनकी पांच सदस्यीय टीम विद्युत वितरण उपखंड सरसौल में कार्य कर रही थी। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग कमरे में सो गए। सुबह उठने पर देखा कि पिकअप में रखा सामान बिखरा पड़ा है।

विज्ञापन

जांच करने पर ड्रिल मशीन, कटर टूल्स और तीस लीटर डीजल का पीपा गायब मिला, जबकि केबिल पॉवर हाउस के पीछे पड़ी मिली। चोरी गए सामान की कीमत लगभग पचास हजार रुपये बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पॉवर हाउस चारों ओर से दस फीट ऊंची दीवार से घिरा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला संदिग्ध है और गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed