{"_id":"69ba6cdfa9779ff5c002dd72","slug":"kanpur-burglars-lock-family-members-inside-rooms-and-steal-valuables-worth-lakhs-police-launch-investigation-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर के लोगों को कमरों में बंद कर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर के लोगों को कमरों में बंद कर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Mar 2026 04:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:47 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के डोभा गांव में चोरों ने एक घर के सदस्यों को कमरों में बंद कर 20 हजार नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। रेउना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के डोभा गांव में बीती रात चोरों ने एक एक घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते नीचे उतरे चोर 20 हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए। चोरों ने घर के लोगों को कमरों में बन्द कर घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, अटैची व बक्से छत पर उठा गए।
विज्ञापन
करीब दो बजे रात उठे छोटे भाई ने खुद को कमरे के अंदर बंद पाया। किसी तरह पड़ोसी को बुलाकर कुण्डी खुलवाई, तो दूसरे कमरों का सामान बिखरा देखा। चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डोभा निवासी सचिन कुमार पुत्र स्व.जगदीश ने पुलिस को बताया कि बीती रात घर पर जब सभी लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी में पुलिस
तभी छत के रास्ते आए अज्ञात चोर उनके कमरों को बाहर से बंद कर रखे बक्से व सूटकेश छत में ले जाकर ताले तोड़कर 20 हजार नगद व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जब वह रात में उठा, तो दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसी से दरवाजा खुलवाकर देखा, तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि घटना की जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।