Kanpur: सराफा कारोबारी के 10 लाख हड़पे, व्हाट्सएप पर गहनों की फोटो भेज की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
Kanpur News: चौक स्थित थोक सराफा कारोबारी जितेंद्र कुमार से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़े गुजरात के मनीष छगनभाई मकवाना ने दिवाली के 25 लाख के चांदी के गहने भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर गोविंदनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विस्तार
कानपुर में चौक के चांदी के थोक कारोबारी को गुजरात के शातिर ने 10 लाख का चूना लगा दिया। दिवाली के दौरान 25 लाख के चांदी के गहने भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और माल भी नहीं भेजा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कानपुर में चौक के चांदी के थोक कारोबारी को गुजरात के शातिर ने 10 लाख का चूना लगा दिया। दिवाली के दौरान 25 लाख के चांदी के गहने भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और माल भी नहीं भेजा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 10 ब्लॉक गोविंदनगर निवासी जितेंद्र कुमार चांदी के थोक कारोबारी हैं।
उनकी चौक में ज्वैलरी की दुकान है। जितेंद्र ने बताया कि वह सराफा कारोबारी के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। इनमें गुजरात के राजकोट निवासी मनीष छगनभाई मकवाना भी जुड़े हैं। आरोप है कि मनीष ने अक्तूबर में कुछ गहनों की फोटो भेजी थी। पसंद आने पर उनसे व्यापार के सिलसिले में बातचीत हुई। उसने 25 लाख के माल भेजने का वादा किया।
खाते में जमा किए थे 10 लाख रुपये
कहा कि दिवाली के चलते कम से कम 10 लाख रुपये की पेमेंट कर दें। 15 लाख रुपये का भुगतान बाद में करने के लिए कहा। भरोसा कर 17 अक्तूबर को 10 लाख रुपये का आरटीजीएस कर दिया। जब माल नहीं आया तो उसे फाेन मिलाया जो स्विच ऑफ था। फेडरल बैंक के खाते में 10 लाख रुपये जमा किए थे। वह अगले दिन एक साथ निकाल लिए गए। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।