फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Brothers accused of robbing a woman advocate arrested both have served in gangster activities

Kanpur: महिला अधिवक्ता से लूट के आरोपी भाई गिरफ्तार, गैंगस्टर में काट चुके हैं दोनों, पर्स और 350 रुपये बरामद

Tue, 22 Apr 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 03:40 PM IST
सार

Kanpur News: लूटकांड में महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur Brothers accused of robbing a woman advocate arrested both have served in gangster activities
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक में रविवार देर रात शादी समारोह से बाहर निकल रहीं महिला अधिवक्ता से बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया था। घटना में छीनाझपटी के दौरान अधिवक्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गईं थीं। मंगलवार को पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी विनय कपूर ने बताया कि उसने भाई आशीष और दोस्त सुशील सिंह के साथ मिलकर लूट से पहले दिन में उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी। उससे ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स और उसमें रखे 350 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

गैंगस्टर में काट चुके हैं पांच साल जेल
वहीं, घटना वाले दिन ही पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक लुटेरे को पकड़ लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, विनय और उसका भाई आशीष 2017 में गैंगस्टर के मामले में पांच साल सजा काटकर 2022 में बाहर आए हैं। दो साल बाद आरोपी फिर सक्रिय हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed