फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brother and parents were beaten up after entering the lawyer's house, bullets and stones were fired

Kanpur: अधिवक्ता के घर में घुसकर भाई, माता-पिता को पीटा, गोलियां व पत्थर चलाए, 6 नामजद व 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 09 Nov 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 11:33 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर अधिवक्ता के घर में घुसकर भाई व माता-पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले 6 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Kanpur: Brother and parents were beaten up after entering the lawyer's house, bullets and stones were fired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल्याणपुर क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर अधिवक्ता के भाई को कुछ लोगों ने पीटकर बाइक खड़ी कराकर भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर घरवालों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग और पथराव भी की। पुलिस ने छह नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


आईआईटी के नजदीक बगिया प्रधान गेट निवासी अधिवक्ता रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक नवंबर को उनका छोटा भाई शिवम रात को बाइक से कुछ घरेलू सामान लेकर घर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाले अभिषेक उर्फ टइया, अमन (मसाला वाला), लकी ने अपने घर के पास भाई को रोक लिया। जबरन शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर अभिषेक ने पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जेब में पड़े पांच हजार रुपये लूट लिए और बाइक खड़ी कराकर भगा दिया। इसके बाद सभी घर में घुस गए और माता पिता को पीटा। आरोपियों के साथ आए 40-50 अज्ञात साथियों ने असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग भी की। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed