फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Boundary and gate cracked while digging with JCB for drain construction, notice issued to contractor

Kanpur: नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई करते समय दरकी बाउंड्री, गेट, ठेकेदार को नोटिस

Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
सार

घटिया निर्माण की शिकायत करने पर बाउंड्री, गेट तोड़ने का आरोप लगा पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। मामला शास्त्रीनगर का है।

विज्ञापन
Kanpur: Boundary and gate cracked while digging with JCB for drain construction, notice issued to contractor
नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई करते समय दरकी बाउंड्री, गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर निवासी सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण की शिकायत करने पर ठेकेदार ने घर की बाउंड्री और गेट तोड़ दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उधर, नगर निगम ने ठेकेदार को नोटिस दिया है। शास्त्रीनगर स्थित ब्लाॅक संख्या 455 से 452 की तरफ नगर निगम करीब सवा सौ मीटर लंबी सड़क और नाली बनवा रहा है। 424/9 निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश चंद्र ने नाली में पीली ईंटें और घटिया इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक से शिकायत की। उनका आरोप कि इसकी शिकायत करने पर ठेकेदार विनय गुप्ता ने उनके घर की बाउंड्री और गेट तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, नगर निगम जोन - 6 के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस देने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, ठेकेदार विनय गुप्ता का कहना है कि सुरेश चंद्र ने श्रमिक विभाग की काॅलोनी से आगे बढ़ाकर बाउंड्री और उसके आगे नाली के ऊपर चरही बनाई थी। आरोप लगाया कि बाउंड्री जर्जर थी। जेसीबी से नाली खोदाई और मिट्टी निकालते समय चरही में बकेट लगने से गेट, बाउंड्री हल्की क्रेक हुई। इसके बाद उन्होंने खुद ही बाउंड्री और गेट तुड़वा दिया। गुणवत्ता की जांच अधिकारी करें। यदि दोषी हूं तो सजा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed