फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bone chilling cold in Shuklaganj people shivered throughout  day frost increased farmers worries

Kanpur: शुक्लागंज में हाड़ कंपाने वाली ठंड…दिनभर कंपकंपाते रहे लोग, पाले ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 03 Jan 2026 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:33 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में धूप न निकलने और शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित है और पाला गिरने से आलू-सरसों की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान परेशान हैं।

विज्ञापन
Kanpur Bone chilling cold in Shuklaganj people shivered throughout  day frost increased farmers worries
सर्द हवाओं के चलने से गलन में अलाव ही बने एकमात्र सहारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में ठंड का कहर और दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा। दिन भर धूप न निकलने व शीत लहर चलने से लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। शाम को गलन बढ़ने पर जल्दी घरों में दुबक गए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का जतन करते देखे गए। सुबह घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन सवार हेडलाइट जलाकर आवागमन करते देखे गए।

विज्ञापन

वहीं, पाला गिरने से सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसानों से माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं हैं। शुक्रवार को पूरे दिन धूप न निकलने और शीत लहर चलने से लोग कांपते रहे। हाल यह रहा कि लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। ऐसे में बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही आते जाते दिखे। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ती गई।

विज्ञापन
Trending Videos

एक-दो दिन में बारिश भी हो सकती है
ठंड से बचाव के लिए लोग अपने दफ्तरों, प्रतिष्ठानों और घरों में अलाव के सहारे दुबके नजर आए। वहीं, ग्राम शंकरपुर, मनभौना, अगेहरा, देवारा, सरैया, लक्ष्मीखेड़ा, हाजीपुर समेत अन्य कई गावाें में रहने वाले किसान धर्मेंद्र यादव, शुभम निषाद, राजन कश्यप, राजाराम ने बताया कि पाला गिरना शुरू हो गया है। इससे सरसों और आलू की फसल को नुकसान होगा। यदि बारिश हो गईं तो और अधिक नुकसान हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन में बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed