फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of Missing Traditional Healer Found at Railway Station

Kanpur: लापता वैध का रेलवे स्टेशन पर मिला शव, जहरखुरानी की आशंका

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Body of Missing Traditional Healer Found at Railway Station
बाल किशन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में बेटे के घर से लौट रहे तीन दिन से लापता पिता का कानपुर रेलवे स्टेशन पर शव पड़ा मिला। परिजनों ने उनका बैग, मोबाइल और गहने गायब होने पर जहरखुरानी की आशंका जताई है। गोविंद नगर के रतनलाल नगर निवासी बाल किशन शर्मा ( 91) वैद्य थे। उनके बेटे कमल शर्मा ने जीआरपी को बताया कि फरवरी में पंजाब के फगवाड़ा निवासी बड़े भाई उमेश की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पिता गए थे।
विज्ञापन


बताया कि 24 मार्च को वह अमृतसर एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे थे। इसके बाद पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। साथ ही गोविंद नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को पिता की मौत होने की जानकारी हुई। सेंट्रल स्टेशन जाने पर जीआरपी ने बताया कि शुक्रवार शाम को प्लेटफार्म नंबर आठ में उनका शव मिला था। वहीं, उनका बैग, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी आदि गायब होने की बात कहकर जहरखुरानी का आरोप लगाया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed