फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of female constable who died in police vehicle overturning reaches home

Kanpur: पुलिस की गाड़ी पलटने से मृत महिला सिपाही का शव घर पहुंचा, मां के शव से लिपटकर बिलखती रही बेटी आराध्या

Wed, 28 Aug 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 11:09 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में पुलिस की जीप सड़क किनारे तालाब में पलट गई थी। हादसे में महिला सिपाही की जान चली गई थी। महिला सिपाही का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Body of female constable who died in police vehicle overturning reaches home
महिला सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के कासिमपुर थाने में ड्यूटी के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटने से मृत महिला सिपाही शशि सिंह का शव महाराजपुर के पुरवामीर स्थित घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। सात साल की इकलौती बेटी मम्मी-मम्मी कहते हुए शव से लिपटकर रोती रही। बुधवार शाम को शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शशि पांच साल पहले पुलिस में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन


शशि सिंह की शादी 2016 में महाराजपुर के पुरवामीर निवासी किसान रामगोपाल सिंह के बड़े बेटे ज्ञान सिंह से हुई थी। शशि का मायका फतेहपुर में जाफरगंज थाने का कटरा नरैचा गांव में है। ज्ञान सिंह लखनऊ में ई-बस में परिचालक है। शशि के चचेरे देवर भीमा सिंह ने बताया कि भाभी की नौकरी 2019 में सिपाही के पद पर लगी थी। वह हरदोई के कासिमपुर थाने में तैनात थीं और अकेले ही रहती थीं। मंगलवार रात शशि थाने की गाड़ी से ड्यूटी में कहीं जा रही थीं। गाड़ी तालाब में पलट गई थी, जिसमें शशि की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार को फतेहपुर के भिटौरा घाट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed