फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of CRPF inspector found in car outside RPF police station injuries on face burn marks on hands

Kanpur: आरपीएफ थाने के बाहर कार में मिला सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव, चेहरे-गले पर चोट...तो हाथ पर जले के निशान

Sat, 30 Aug 2025 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Aug 2025 07:16 AM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास पार्किंग में एक कार के अंदर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला है। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। वे लिवर सिरोसिस का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Kanpur Body of CRPF inspector found in car outside RPF police station injuries on face burn marks on hands
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड आरपीएफ थाने के सामने पार्किंग में कार में शुक्रवार शाम सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय का शव मिला। शव ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर था। उनके चेहरे व गले पर चोट और हाथ पर जले के निशान मिले हैं। कार में नींद की दवा भी मिली है।

विज्ञापन

निर्मल की पत्नी राशि ने बताया कि डॉक्टर ने यह दवाएं लिखी थीं लेकिन अब वह इनका सेवन नहीं कर रहे थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साकेतनगर निवासी पत्नी राशि ने बताया कि 27 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बेहटा निवासी निर्मल उपाध्याय (38) से शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर सिरोसिस का चल रहा था इलाज

वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 83 बटालियन सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे। वह शराब के लती थे। इस लिए अक्सर विवाद होता था। इस विवाद के कारण मायके में रह रही थी। लिवर सिरोसिस का इलाज चल रहा था। करीब 12 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए छुट्टी देकर भेजा गया था। 

विज्ञापन

विभागीय कार्य से जाना था दिल्ली

वह सीधे कानपुर आ गए थे। यहीं साथ में ही रह रहे थे। गुरुवार रात में शराब के नशे में मारपीट की थी। शुक्रवार को उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस से विभागीय कार्य से दिल्ली जाना था। यहां किराये पर रहने वाले संजय चौहान के साथ अपनी काले रंग की हेक्टर कार 23बीएच-3881एल निकले। 

कार की चाभी नहीं डी

कानपुर सेंट्रल पर वह सुबह सात बजे कैंट साइड पहुंचे और पार्किंग में कार खड़ी कर दी। संजय को वापस भेज दिया, लेकिन कार की चाभी नहीं दी। पार्किंग में एक दिन के लिए कार खड़ी करने की बात कह पर्ची ली थी। शाम को कार में शव मिलने की सूचना मिली।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर अर्पित तिवारी को बताया कि शाम को पार्किंग कर्मचारी ने कार में शव होने की सूचना दी थी। वहां गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी कुछ खास जानकारी नहीं दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। -दुष्यंत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed