{"_id":"6a1d284e69641e6c7c03bbe6","slug":"kanpur-body-of-coaching-institute-director-found-injury-marks-on-forehead-murder-suspected-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कंप्यूटर सेंटर में मिला संचालक का शव, छोटा भाई बोला- लूटपाट के बाद की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कंप्यूटर सेंटर में मिला संचालक का शव, छोटा भाई बोला- लूटपाट के बाद की गई हत्या
Mon, 01 Jun 2026 12:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:07 PM IST
सार
संदिग्ध हालात में कंप्यूटर सेंटर संचालक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज में कंप्यूटर सेंटर संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता (47) का शव संदिग्ध हालात में उनके कार्यालय में मिला। सोमवार सुबह कर्मचारी ने शव देख पुलिस को सूचना दी। वह रविवार रात आईपीएल का फाइनल मैच देखने के लिए सेंटर में रुके थे। नवाबगंज पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच की। उनके आंख के ऊपर चोट का निशान था। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से हुआ। पुलिस को गिरने से सिर पर चोट लगने की आशंका है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। डॉक्टरों ने कार्डिक अरेस्ट की आशंका जताई है।
यशोदानगर निवासी प्रकाश चंद्र नवाबगंज के आजादनगर क्षेत्र में कई वर्षाें से डाटा एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट चला रहे थे। रविवार की रात प्रकाश चंद्र ने छोटे भाई विकास को आईपीएल का फाइनल मैच देखकर आने की बात कही और रात तक नहीं आए। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सुबह स्टाफ को कक्षाओं वाला कमरा बंद मिला। कार्यालय का दरवाजा थोड़ा खुला मिला। इसी में स्टाफ को प्रकाश औंधे मुंह पड़े मिले। आंख के ऊपर चोट का निशान और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
यशोदानगर निवासी प्रकाश चंद्र नवाबगंज के आजादनगर क्षेत्र में कई वर्षाें से डाटा एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट चला रहे थे। रविवार की रात प्रकाश चंद्र ने छोटे भाई विकास को आईपीएल का फाइनल मैच देखकर आने की बात कही और रात तक नहीं आए। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सुबह स्टाफ को कक्षाओं वाला कमरा बंद मिला। कार्यालय का दरवाजा थोड़ा खुला मिला। इसी में स्टाफ को प्रकाश औंधे मुंह पड़े मिले। आंख के ऊपर चोट का निशान और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी डाॅ. अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। विकास ने हत्याकर लूटपाट का आरोप लगाया। बताया भाई की चेन, ब्रेसलेट और मोबाइल गायब है। पुलिस को पर्स और घड़ी मिली। पर्स में 15 हजार रुपये थे। बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। रात की ड्यूटी पर मौजूद गार्ड को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं, डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक प्रकाश चंद्र कई वर्ष पहले पत्नी से अलग हो गए थे। वह छोटे भाई के साथ यशोदानगर में रह रहे थे। उन्हें डायबिटीज थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या जैसी कोई बात नहीं मिली है। डॉक्टरों ने कार्डिक अरेस्ट की आशंका जताई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। डीसीपी ने बताया कि जांच में आखिरी बार उनकी बातचीत यशोदानगर के एक दुकानदार से हुई थी। उससे पूछताछ हुई तो बताया कि दोनों रात में सट्टे पर रकम लगा रहे थे।