{"_id":"6899ddfc65168bdc4407187e","slug":"kanpur-body-of-a-youth-found-outside-the-village-in-suspicious-condition-murder-suspected-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कपड़े खरीदने निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, माथे, सिर और पैरों पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कपड़े खरीदने निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, माथे, सिर और पैरों पर मिले चोट के निशान
Mon, 11 Aug 2025 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थानाक्षेत्र में रविवार की शाम सलेमपुर गांव से कपड़ा खरीदने निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन पहुंचे परिजनों ने जुआ में हारजीत में हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, युवक के हाथ-पैर, सिर व अन्य जगह मारपीट के चोटों के निशान मिले हैं। उन्होंने हत्या की पुष्टि की है। बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
गांव निवासी धीरज सिंह ने बताया कि बेटा सौरभ सिंह (25) प्राइवेट नौकरी करता था। शाम करीब पांच बजे बाजार से कपड़े खरीदने के लिए घर से निकला था। मामा दिग्विजय सिंह ने बताया कि देर शाम तक घर न लाैटने पर भांजे के दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में टावर के पीछे शव पड़े होने की सूचना मिली। वहां पहुंचे तो सौरभ के कान से खून निकल रहा था और हाथ-पैर, चेहरे, सिर पर खरोंच के निशान थे। जिस स्थान पर सौरभ का शव पड़ा मिला वहां पर जुआ की फड़ सजती है। अंदेशा जताया कि जुआ में हारजीत को लेकर विवाद में सौरभ की हत्या की गई होगी।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घर से लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद से सौरभ की मां मधु, छोटा भाई गौरव बिलख रहे थे।