फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a transport worker found in a room, viscera preserved

Kanpur: कमरे में मिला ट्रांसपोर्ट कर्मी का शव, विसरा सुरक्षित किया गया

Thu, 22 May 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Body of a transport worker found in a room, viscera preserved
सतीश पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह किराये के कमरे में एक ट्रांसपोर्ट कर्मी का शव मिला। प्रयागराज के थाना हंडिया के ग्राम जसवा निवासी रामसागर पांडेय का बेटा सतीश पांडेय (29) पीएसपी ट्रांसपोर्ट में अहमदाबाद में काम करता था। दो माह पहले बाबूपुरवा में ट्रांसपोर्टनगर में इसी कंपनी में ट्रांसफर होकर आया था। बाबूपुरवा इलाके में ही कमरा लेकर रह रहा था। बड़े भाई संजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार सुबह सतीश को कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहींं हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद उसकी ट्रांसपोर्ट में जानकारी की गई तो पता चला कि वह आज नहीं आाया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट के दूसरे साथी कर्मी को कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। वह पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे और आसपास रहने वालों से पूछताछ की। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो जमीन पर युवक का शव पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed