{"_id":"68e702c3d5e7884d2d08158d","slug":"kanpur-blast-explosion-heard-up-to-15-km-smoke-and-dust-and-screams-blasts-have-happened-before-too-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Blast: दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका, धुएं-धूल का गुबार और चीख-पुकार, पहले भी हो चुके हैं धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Blast: दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका, धुएं-धूल का गुबार और चीख-पुकार, पहले भी हो चुके हैं धमाके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:03 AM IST
सार
Kanpur News: घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 10
Meston Road blast
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट होने का पता चलते ही आसपास की दुकानें बंद हो गईं। क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
2 of 10
Meston Road blast
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र के कोल्ड डि्रंक की दुकान करने वाले खुर्रम शमशी ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब सात बजे अपनी दुकान पर थे। उनकी दुकान बिसातखाना के नजदीक है। एकाएक तेज धमाका हुआ। वह गली के अंदर गए तो वहां पर लोग भागते और चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। उन्हें लगा कि शायद गैस सिलिंडर फट गया है। अंदर जाकर देखा तो दो स्कूटी में विस्फोट हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थीं, जबकि दुकानों का सामान बिखरा हुआ था।
3 of 10
Meston Road blast
- फोटो : amar ujala
बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे
विस्फोट में घायल हुए लोगों को आसपास के लोग अस्पताल की ओर भागे। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नमन जायसवाल का कहना है कि वह बड़े चौराहे पर थे। उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि शायद एलपीजी सिलिंडर फट गया है। मरकज मस्जिद के नजदीक पहुंचने पर उन्हें स्कूटी में विस्फोट का पता चला। बिसातखाना की बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे। एक चार पहिया वाहन और कई दोपहिया वाहन भी खड़े हुए थे। विस्फोट होने के बाद जल्द से जल्द वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Meston Road blast
- फोटो : amar ujala
धुएं और धूल का गुबार, चीख-पुकार के बीच मची भगदड़
घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण अतिसंवेदनशील इलाके में हुई घटना से पुलिस और इंटेलीजेंस के होश उड़ गए। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
Meston Road blast
- फोटो : amar ujala
कान सुन्न हो गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए
दहशत में आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वालों के कान सुन्न हो गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस और इंटेलीजेंस इलाके में रहने वालों की कुंडली खंगालने में लग गई है। हालांकि, मूलगंज में दिल दहलाने वाली विस्फोट की घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं शहर में हो चुकी हैं, जो आज तक रहस्य बनी हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।