कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके की जांच पुलिस, एलआईयू, एटीएस के साथ मिलिट्री इंटेलीजेंस भी कर रही है। प्रारंभिक जांच में धमाका पटाखों अथवा लो एक्सप्लोसिव (कम तीव्रता वाला विस्फोटक) से होने की बात सामने आई है, लेकिन साजिश के एंगल पर भी जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने क्षेत्र में जांच करने के साथ ही चौक, मिश्री बाजार समेत अन्य गलियों में कांबिंग कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की।
Meston Road Blast: विस्फोट के पीछे साजिश की भी आशंका, तीव्रता थी कम...बारूद के कणों की जांच, संदिग्ध रडार पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:37 AM IST
सार
Kanpur News: जांच में पता चला है कि विस्फोट बिसातखाना की दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थी। यह धमाका इतना अधिक तेज था कि पटाखे वाली बंदूकें, खिलौने, सामने की दुकान में रखे सजावटी सामान व फूल दुकान से बिखकर कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन