फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Blackmailed by editing photo of female constable

Kanpur: महिला कांस्टेबल की फोटो एडिट कर किया ब्लैकमेल, खुद को पुलिसकर्मी बता मांगे 5 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Blackmailed by editing photo of female constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साइबर ठगों ने स्वरूपनगर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले जालसाज ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे। मामले में कांस्टेबल ने अपने ही थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल एक के एक कर चार अनजान नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। कॉल करने वाले शख्स ने पहले उससे अश्लील बातें कीं। विरोध किया तो कहा कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास है। सोशल मीडिया में वायरल होने से रोकना है तो बताए खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर करना होगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अन्य नंबर से उसके पास कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक फोटो और वीडियो भेजा। फोटो उसके भर्ती के दौरान ऑनलाइन फार्म में लगाए थे, जिसे एडिट किया गया था। जबकि फोटो और वीडियो किसी अन्य महिला का था। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed