फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP will help backward people in Kanpur-Bundelkhand

Kanpur: प्रकाश पाल के बहाने कानपुर-बुंदेलखंड में पिछड़ों को साधेगी भाजपा

Sun, 26 Mar 2023 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP will help backward people in Kanpur-Bundelkhand
भाजपा - फोटो : PTI

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में पिछड़ों को साधने का दांव चला है। अभी तक इस पद पर मानवेंद्र सिंह थे। अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल इस क्षेत्र में पिछड़ी जातियों का बड़ा तबका निवास करता है।

विज्ञापन


महानगर निवासी प्रकाश पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने जाने का संकेत पिछले दिनों यहां में आयोजित हुई भाजपा पिछड़ा माेर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समय ही दे दिया गया था। उस समय कार्यसमिति के मुख्य अतिथि व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकेत देते हुए कहा था कि भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ को भाजपा पिछड़ा मोर्चा बनाने में प्रकाश पाल की बड़ी भूमिका रही है। उसी समय से यह बात चर्चा में आने लगी थी। इस बीच प्रकाश पाल को लगातार महानगर में प्रमुख आयोजनों में आमंत्रित करने का सिलसिला भी तेज हाे गया था।

विज्ञापन

प्रकाश पाल पूर्व में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के दो बार क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। भूपेंद्र चौधरी जो वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे उस समय पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। ऐसे में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। दूसरी वजह यह भी कि भाजपा ने क्षेत्रीय इकाई में अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री का पद लगभग खतम कर दिया है, ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में एक अनुभवी और सुलझे हुए नेता को जिम्मेदारी दी जानी थी, जो प्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्र को संभाल सके।

विज्ञापन

प्रकाश पाल के पास क्षेत्रीय संगठन मंत्री का अनुभव पहले से हैं इसलिए भी वह इस पद के लिए उनका चयन सही कहा जा रहा है। प्रकाश पाल ने फतेहपुर,कानपुर देहात में भी भाजपा संगठन को महत्वपूर्ण गति देने का कार्य किया था। इसी तरह 2011 में भाजपा के सामाजिक न्याय मोर्चा में प्रकाश पाल को पूरे प्रदेश के जिला इकाइयों को गठित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जो अब पिछड़ावर्ग मोर्चा के रूप में गठित है । पिछड़ा वर्ग मोर्चा को राष्ट्रीय स्वरूप देने का कार्य भी अमित शाह ने प्रकाश पाल को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed