फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP leader dies during treatment

Kanpur: इलाज के दौरान भाजपा नेत्री की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: इलाज के दौरान भाजपा नेत्री ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kanpur: BJP leader dies during treatment
भाजपा नेत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला भाजपा नेता की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के आवास विकास निवासी सुनीता शुक्ला की अचानक तबीयत खराब हो गई। घबराहट के साथ ही पैर सुन्न हो गया।
विज्ञापन


परिजन उन्हें आनन-फानन पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इंजेक्शन लगने के बाद मां की मौत हो गई। सुनीता महिला मोर्चा की पूर्व जिलामंत्री रह चुकी हैं। सुनीता की मौत की सूचना पर वहां मौजूद उनके बेटे कृष व बेटियां रिचा, तृप्ति और नैंसी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने तृप्ति की पिटाई कर दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पनकी रोड चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश दुबे ने रात में परिजनों से मुलाकात की। बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed