फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP-Congress clash in nagar nigam sadan

गरिमा पर गरमाया सदन: बजट पर चर्चा के दौरान विधायक-पार्षदों में हुई नोंकझोंक, बजट कॉपी फाड़ने से बढ़ा विवाद

Sun, 31 Jul 2022 02:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Jul 2022 02:06 AM IST
सार

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उप सभापति कैलाश पांडे ने 13.75 अरब रुपए बजट का प्रस्ताव रखा। भाजपा पार्षदों ने बजट के पास होने का एलान कर दिया। इस पर कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने बजट की कॉपी फाड़ कर फेंक दी। दोनो पक्षों में नोकझोक के बीच विवाद तब और बढ़ गया जब सपा विधायक इरफान सोलंकी ने एक पार्षद पर टिप्पड़ी कर दी।

विज्ञापन
Kanpur: BJP-Congress clash in nagar nigam sadan
भाजपा-कांग्रेसियों में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम सदन की बैठक में दिनभर हंगामा भी चला। भाजपा, कांग्रेस के पार्षदों और सपा विधायक इरफान, अमिताभ वाजपेयी के बीच नोकझोंक हुई। हुआ यूं कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति कैलाश पांडे ने 13.75 हजार करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा। भाजपा पार्षदों ने बजट पास होने का एलान कर दिया। इस पर कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने बिना चर्चा बजट पास होने पर आपत्ति जताई और कॉपी फाड़कर फेंक दी।

विज्ञापन


हंगामे के दौरान सपा पार्षद दल की सीट से किसी ने बजट के पर्चे को हवा में उछाल। भाजपा पार्षदों ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि बेबी और सपा विधायक ने कॉपी फाड़कर फेंकी है। विवाद तब और बढ़ गया जब सपा विधायक इरफान सोलंकी ने एक पार्षद पर टिप्पणी कर दी। इस पर पार्षद नवीन पंडित सहित अन्य ने विधायक के खिलाफ  नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

सपा विधायक अमिताभ ने वाजपेई ने कहा कि विरोध का सबको हक है। इसलिए चापलूसी बंद करो। कहा कि पार्षदों से 17 गुना ज्यादा मतदाताओं के बीच से चुनकर आए हैं और जिम्मेदारी निभाने के लिए सदन में हैं। नहीं तो यहां रुकते नहीं। 

बैठक का संचालन पीठ नहीं, पार्षद कर रहे
हंगामे के बीच विधायकों ने कहा कि सदन की कार्यवाही का संचालन पीठ नहीं कर रही बल्कि पार्षद कर रहे हैं। इस पर महापौर की कांग्रेस व सपा पार्षदों, विधायकों से बहस हो गई। महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। आधा घंटे बाद जब कार्यवाही शुरू हुई, तो महापौर ने सभी पक्षों को बिना विवाद बात कहने को कहा। हालांकि बीचबीच में नोकझोंक होती रही, लेकिन अंत में बजट पास हो गया। 

विज्ञापन

धनकुट्टी अस्पताल को बनाने के लिए विधायक ने दिया प्रस्ताव
घंटाघर के नजदीक धनकुट्टी अस्पताल को फिर से खड़ा करने के लिए सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी ने प्रस्ताव रखा। कहा कि इसे बनाने का विचार नगर निगम करे तो वह विधायक निधि से बजट का प्रबंध करा देंगे। इसके अलावा सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी और वाजपेयी ने शहर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। कहा कि पार्षदों की एक कमेटी बनाई जाए, जो लगातार निगरानी करे कि पानी की कितनी सप्लाई बैराज से हो रही और कितनी आपूर्ति जलकल विभाग कर रहा है।

इसके अलावा सीवेज चोक होने की परेशानी दूर करने के लिए छोटी मशीनों को खरीदने का सुझाव दिया। महापौर ने कहा कि सुझाव अच्छे हैं, पर जब परमट के पास विकास होना था तो उन्हें पूछा नहीं गया। हालांकि विधायक वाजपेयी ने जब कहा कि उसे पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए योगी सरकार ने ही 50 लाख रुपये दिए थे और सीएम ने उद्घाटन भी किया।

प्लाट की घोषण से खिले पार्षदों के चेहरे 
स्थगन के बाद जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तो महापौर ने पार्षदों को दो सौगात दे दी। पहले सभी वार्ड में विकास के लिए 25-25 लाख रुपये देने का एलान किया। फिर महाबलीपुरम में 25 एकड़ जमीन पर पार्षदों के लिए सर्किल रेट के हिसाब से 75.75 गज के प्लौट देने की घोषणा की। पार्षद इन दोनों घोषणाओं से ऐसा खुश हुए कि प्रस्तावों पर चर्चा करना ही भूल गए और सभी प्रस्ताव बिना चर्चा पास हो गए।

इन प्रस्ताव पर भी लगी मुहर
  • गंगा के छह घाटों पर शाम 6 से रात 9 बजे तक आरती होगी
  • सभी पार्षदों को उनके वार्डों में 15-15 लाइटें दी जाएंगी
  •  स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम के लिए पांच साल का एमओयू
  • 55 करोड़ रुपये से नई सड़कें व मरम्मत 
  • छह करोड़ से गोशाला व आवारा पशुओं का रखरखाव
  • छह करोड़ से पौधरोपण और पार्कों का रखरखाव
  • एक करोड़ ट्रैफिक सिग्नल पर खर्च होेंगे
  • सात करोड़ रुपये नाला-नाली पर खर्च
  • 6.20 करोड़ से लाइट, पोल, तार बल्ब आदि
  • 25 करोड़ से नए पंपिंग स्टेशन और मरम्मत
  • 25 करोड़ से सीवर लाइन बिछाई जाएगी
  • पांच करोड़ से जल मापक यंत्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed